भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने बढ़ाया वॉल पेंटिंग पर कलाकारों का हौसला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर से रवाना होने से पहले भास्कर सर्किल के समीप उडान फाउंडेशन व रक्षक फाउंडेशन सहित अन्य संगठनों के वॉल आर्ट को भी देखा। यहां राहुल धूत, वरुण धनाडिया सहित अन्य कलाकारों ने क्रिएटिव कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि 13 हजार स्क्वायर फीट की दीवार पर सामाजिक मुद्दों के संदेश देते हुए पिछले कई दिनों से यहां युवा कलाकार लगे हुए हैं। इनको एफडीडीआई की ओर से गाइडेंस भी मिल रही है। कई जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य को सराहा है। प्रतिदिन यहां युवा कलाकारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। खुद पूनिया ने युवाओं के इस कार्य को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। पूनिया के साथ जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोषी, सांसद पी.पी चौधरी, देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई सहित अन्य थे। पूनिया ने अपने दो दिवसीय प्रवास पर संगठन चर्चा भी की। उनको रोड शो और कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। धन्यवाद सभा भी हुई। इसके बाद जयपुर लौटते समय ब्यावर तक उनका कई स्थानों पर स्वागत हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Vufxg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment