ढाबा लगाने को लेकर विवाद में घोंपे थे चाकू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने गत दिनों रेलवे क्रॉसिंग के पास ढाबे पर दो युवकों के चाकू घोंपने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को मंगलवार को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार गत १९ अक्टूबर की रात केके कॉलोनी निवासी अनिल गुर्जर व उसका दोस्त गुर्जर पर चाकू से हमला करने के मामले में रोहट (पाली) थानान्तर्गत गढ़वाड़ा हाल बासनी गांव निवासी जयकरण (२९) पुत्र लक्ष्मणदान चारण, मोगड़ा खुर्द निवासी विक्रमदास उर्फ विक्रम (२४) पुत्र किशनदास वैष्णव और मोगड़ा कलां निवासी सुरेश पटेल उर्फ आदित्य चौधरी (२०) पुत्र ढलाराम को वडोदरा से पकड़ा गया। आरोपियों को जोधपुर लाने के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। वारदात में वेदप्रकाश भी शामिल था, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। जयकरण मुख्य आरोपी है। कार्रवाई में उप निरीक्षक जेठाराम, कांस्टेबल नरसिंहराम, स्वरूपाराम, नरेन्द्रसिंह व मजीद खां शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि बासनी गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ दिन पहले जयकरण चारण ने एक ढाबा लगाया था। इस जगह अनिल गुर्जर भी ढाबा लगाना चाहता था। उसने जयकरण को उसका ढाबा हटाने को कहा, लेकिन उसने ढाबा नहीं हटाया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी के चलते गत शनिवार रात अनिल गुर्जर को वहां बुलाया गया। वह अपने दोस्त राहुल के साथ वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद जयकरण व अन्य ने उस पर हमला कर दिया था। चाकू से कई वार किए गए थे। दोस्त राहुल बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी चाकू से कई वार किए गए थे। गंभीर हालत में दोनों को एम्स में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया जाता है। अनिल के पिता प्रदीप गुर्जर ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद आरोपी गुजरात भाग गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31GMdlD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment