कल धनतेरस पर होगा उजास के उत्सव का आगाज, शुभ मुहूर्त में होगी खरीदारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार से धन्वन्तरि जयंती से होगा। इसी दिन माता लक्ष्मी अवतरित हुई थी, इसलिए विशेष मुहुर्त में यह पूजा की जाती है। इससे धन-धान्य व आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन शुभ मुहुर्त में दक्षिणामुख होकर दीप प्रज्ज्वलित होकर अकाल मृत्यु का भी हरण होता है।

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है। इस पूरे दिन सुबह से रात तक अलग-अलग शुभ मुहुर्तो में खरीदारी की जाएगी। जिसमें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स, वाहन, प्रोपर्टी, लाइफ स्टाइल, गृह सज्जा, सजावटी आदि वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शनिवार को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन यम तर्पण व दीपदान किया जाएगा।

दीपावली 27 को
कार्तिक अमावस्या दीपावली रविवार को मनाइ्र्र जाएगी। गणेश, महालक्ष्मी के साथ कुबेर, महाकाली व मां सरस्वती की शुभ मुहुर्त में पूजा की जाएगी। गणेश-महालक्ष्मी का पूजन मुहुर्त रविवार शाम से शुरू होकर मध्य रात्रि तक होगा। कई लोग मध्य रात्रि में सिंह लग्न में पूजा करेंगे। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को अन्नकूट गोवर्धन पूजा व मंगलवार को चित्रगुप्त पूजा की जाएगी।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32MJhp6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment