अरविंदसिंह राजपुरोहित/जोधपुर. दीपावली फेस्टिवल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, बाजार में खरीदी का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। आमतौर पर दीपावली से पहने यह सब होना आम बात है, लेकिन इस बार अलग है स्वदेशी उत्पाद को खरीदने का क्रेज। चाइना के प्रोडक्ट को खरीदने में लोग कम रुचि दिखा रहे हैं। चाइना के उत्पादों का बाजार इन दिनों स्वदेशी प्रोडक्ट के आगे फीका नजर आ रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज्यादा असर
इन दिनों इलेक्ट्रानिक सामानों के बाजार में चीनी उत्पादों को नहीं खरीदने का प्रभाव साफ दिख रहा है। लोग सस्ते के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान देने लगे हैं। यदि लाइटिंग की ही बात करें तो बिजली के झालरों में भारतीय निर्मित लडिय़ों की मांग बढ़ी है।
सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन, देश की मिट्टी से करें प्यार
चाइना मेड प्रोडक्ट की परचेजिंग नहीं करने को लेकर पिछले काफी टाइम्स से सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मैसेज की भरमार है। लोग एक दूसरे को देशप्रेम से संबंधित मैसेज भेज चाइना प्रोडक्ट के बजाय देश में बिकने वाले प्रोडक्ट खरीदने को लेकर अवेयर कर रहे हैं। इसके अलावा मिट्टी से सामान बनाने वाले लोगों के व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कैंपेन चलाया जा रहा है।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pK1bdE
0 comments:
Post a Comment