जोधपुर में लगातार तीसरे दिन लुढक़ा पारा, 16.2 डिग्री तापमान, माउंट आबू में पारा 10.2 डिग्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बीती रात तापमान में गिरावट आई। जोधपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान लुढक़ कर 16.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 10.6 डिग्री रहा। वहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुबह और रात को सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे अब कमी आएगी। सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की कमी के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शहर में लगातार तीसरे दिन तापमान बीस डिग्री के भीतर रहने से सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी रही। सैर सपाटे के लिए निकले शहर वासियों को हल्की सर्दी महसूस हुई। दिन चढऩे के साथ मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात जलने के बाद फिर से मौसम में ठंडक घुलने लगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में रात का तापमान 21 और दिन का 36.9 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 21.6 और अधिकतम 36.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pigfd3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment