10 जिलों के 6 लाख उपभोक्ताओं में फंसे डिस्कॉम के 270 करोड़, मंत्री ने फटकार लगाई तो दौडऩे लगे अधिकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. बिजली का उपभोग किया और फिर बिल जमा कराने से पीछे हट गए। डिस्कॉम ने ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए लेकिन राशि नहीं वसूल पाए। अरसे से यह राशि पैंडिंग खाते में है। कुछ दिन पहले ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्कॉम अधिकारियों को फटकार लगाई और दिवाली से पहले वसूली के लिए कहा, तब अधिकारी दौड़ लगाने लगे। अकेले जोधपुर डिस्कॉम के 270 करोड़ रुपए 10 जिलों में डिफॉल्टर कन्ज्यूमर (पीडीसी) में फंसे हैं।

जोधपुर डिस्कॉम के सभी जिलों में पैंडिंग में अटकी पीडीसी राशि लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 6.25 लाख उपभोक्ताओं से लम्बे समय से वसूली नहीं हो पा रही। खास बात यह है कि कटे हुए कई कनेक्शन में अवैध तरीके से बिजली पहुंच गई है। इसकी भी जांच करवाई जा रही है और जांच अधिकारियों व कर्मचारियों को संबंधित स्थान का फोटो व वीडियो भी उपलब्ध करवाना होगा।

फैक्ट फाइल

- 10 जिले हैं जोधपुर डिस्कॉम के अधीन।
- 6.25 लाख उपभोक्ताओं में पेंडिंग राशि जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
- 270 करोड़ की राशि है करीब इन पीडीसी कनेक्शन में।
- 1 हजार से अधिक डिस्कॉम अधिकारी-कर्मचारी जुटे हैं वसूली अभियान में
- 50 यूनिट प्रतिमाह से कम उपभोग वाले बिजली उपभोक्ता भी हैं जांच दायरे में।

कटे हुए कनेक्शन में फिर पहुंच गई बिजली
कई पीडीसी कनेक्शन जिनमें करोड़ों की बकाया है वहां फिर से बिजली पहुंच चुकी है। डिस्कॉम के अधिकारियों को ऐसे स्थान भी चिह्नित करने को कहा गया है। पड़ौसी जो ऐसे कनेक्शन धारकों की मदद करते पाया गया उन पर भी कार्रवाई होगी।

दिवाली से पहले ‘टफ मूड’
दिवाली से पहले डिस्कॉम का यह टफ मूड कई लोगों को खटक भी रहा है। विजिलेंस की जांच करने जा रही टीमों को कई स्थानों पर विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। बुधवार को नई सडक़ हनुमान भाकरी पर विजिलेंस टीम को ऐसा ही विरोध करना पड़ा। पांच स्थानों पर बिजली मीटर को संदिग्ध मानते हुए जब्त किया गया। कई स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया व टीम का घेराव भी किया।

इनका कहना है...
ऊर्जा मंत्री व डिस्कॉम्स चेयरमैन के निर्देश ने कई मुद्दों पर निर्देश दिए थे। इनको लेकर काम शुरू कर दिया है। विजिलेंस व पीडीसी जांच नियमित प्रक्रिया है। बकाया वसूली के प्रयास कर रहे हैं।
- अविनाश सिंघवी, प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्कॉम

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oZyRE8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment