एक बैठक में जोधपुर को जोजरी रिवर फ्रंट और एलिवेटेड रोड जैसे कई प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक सहमति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया. जोधपुर.
शहर के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में एक जोजरी रिवर फ्रंट की डीपीआर एक बार फिर केन्द्र सरकार की उपक्रम कंपनी वेपकोस ही तैयार करेगी। जेडीए कार्यसमिति की बैठक में इसके लिए एक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इस कंपनी को डीपीआर का कार्यादेश जारी करने का निर्णय किया गया है। वेपकोस ने ही पहले रिवर फ्रंट की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई थी।

जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी समिति की बैठक में रिवर फ्रंट सहित अन्य विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। निदेशक आयोजना को प्राधिकरण क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं में जनसंख्या व भूखण्डों के अनुरूप रिक्त पड़ी भूमि में नवीन पार्क की संभावना तलाशते हुए उन्हें चिन्हित कर सूचीबद्ध करने व पार्कों के लिए अधिसूचित करवाने के निर्देश दिए। नवदुर्गा नगर ग्राम ढण्ढ के खसरा नं. 3, 3/2, 4, 5, 2 व अन्य में सार्वजनिक पार्क के लिए भूमि आरक्षित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुन्दर सिंह भण्डारी नगर विस्तार योजना की रिजर्व प्राइस 10600 प्रतिवर्ग मीटर की आरक्षित दर तय की गई। इस मौके पर जेडीए सचिव ओ.पी बुनकर, निदेशक आयोजना पी.आर बेनिवाल, निदेशक अभियांत्रिकी ए.के गुप्ता, निदेशक वित्त टीडी शर्मा, निदेशक विधि जगदीश उपायुक्त श्रवणसिंह, उपनिदेशक पर्यटन भानूप्रताप, एसआई एसपीओ जोधपुर ग्रामीण मनमंथ आढ़ा मौजूद रहे।

इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की भी सैद्धांतिक सहमति
- जोधपुर शहर में प्रस्तावित सारण नगर से बनाड़ तक फोर-लेन सडक़ निर्माण, जोजरी नदी पर पुल व माता का थान नाले को जोजरी नदी तक जोडऩे के कार्य की डीपीआर बनाने की सहमति जारी हुई।

- जोधपुर शहर में 2.95 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऐलिवेटेड रोड की डीपीआर बनाने के लिए कन्सलटेन्सी कार्य की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति व टर्म ऑफ रेफ्रेंस की स्वीकृति जारी की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PF3evU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment