इन हादसों और घटनाओं से सिहर उठा जोधपुर, पढ़ें यह crime file

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

रेग्यूलेटर में गैस लीकेज से सिलेण्डर में आग
जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत मधुबन हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में बुधवार शाम रेग्यूलेटर में गैस लीकेज से सिलेण्डर में आग लग गई। मकान मालिक ने होशियारी व तत्परता दिखाकर जलता सिलेण्डर बाहर फेंका और फिर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। बासनी स्थित अग्निशमन केन्द्र के चेतन चौधरी ने बताया कि मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवप्रकाश पुत्र सुदर्शन के मकान में शाम को रेग्यूलेटर से गैस रिसाव होने से सिलेण्डर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलेण्डर लपटों से घिर गया। मकान में हडक़म्प मच गया। मकान मालिक जलता सिलेण्डर मकान से बाहर लेकर आए और आग बुझाने लगे। बाद में दमकल भी वहां आ गई और सिलेण्डर पर कपड़ा डालकर आग पर काबू पाया। बाद में गैस एजेंसी संचालक को भी मौके पर बुलाया गया।
------

सामान खरीदने को लेकर विवाद, दुकान में हंगामा
रातानाडा थानान्तर्गत हवाई अड्डा मोड़ पर वायुसेना के अफसर मैस के सामने स्थित डेयरी की दुकान पर बुधवार शाम सामान खरीदने को लेकर उपजे विवाद में छात्रों ने हंगामा किया। दुकान में सामान फेंकने से ग्राहक घबरा गए। पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार मैस के सामने डेयरी की दुकान पर पास स्थित कोचिंग संस्थान के कुछ छात्र आए। सामान खरीदने को लेकर दुकानदार व छात्रों में विवाद हो गया। छात्र बाहर निकले और वहां रखा डस्टबीन उठाकर दुकान में फेंक दिया। साथ ही दुकानदार से मारपीट का प्रयास भी किया गया। यह देख वहां मौजूद ग्राहक घबरा गए। वे डरकर अंदर की तरफ भागने लगे। विवाद होता देख चौराहे पर खड़ी पुलिस वहां आई और बीच-बचाव कर मामला शांत किया। उप निरीक्षक दौलाराम का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
----------

गश्त में कांस्टेबल को मिला बैग व मोबाइल
मण्डोर थानान्तर्गत रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल को लावारिस हालत में बैग व एक मोबाइल मिला। जिसे जांच के बाद सेना से सेवानिवृत्त फौजी को सौंप दिए गए। कांस्टेबल को पुलिस दिवस पर उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल किशोर कुमार गत सोमवार रात गश्त पर था। थाने के वाहन में गश्त के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल के पास सडक़ पर बैग नजर आया। क्षतिग्रस्त हालत में मोबाइल भी पास ही रखा था। जिसमें सेवानिवृत्त हवलदार अब्दुल कलाम आजाद का परिचय पत्र मिला। मोबाइल से बात नहीं हो पा रही थी। तब सिम निकालकर दूसरे मोबाइल की मदद से पूर्व सैन्यकर्मी से सम्पर्क किया गया। सेवानिवृत्त फौजी मण्डोर चौकी पहुंचे, जहां तस्दीक के बाद बैग व मोबाइल उन्हें सुपुर्द किया गया।
-------

डोडा पोस्त तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

डांगियावास थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में आठ महीने से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत ने बुधवार को दोनों आरोपियों को तीन-तीन दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार गत वर्ष तीन अक्टूबर को चंगाला फांटा पर कार से 98 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया था। कार के मिट्टी में धंसने पर आरोपी वाहन वहीं छोडकऱ भाग गए थे। जांच के दौरान तस्करों की पहचान भोपालगढ़ थानान्तर्गत बुड़किया गांव में तांडियो की ढाणी निवासी धर्माराम जाट व रामानारायण जाट के रूप में हुई थी। आठ महीने तक फरार रहने के बाद दोनों के मंगलवार रात डांगियावास क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने धर्माराम उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा (52) पुत्र आइदानराम जाट व रामनारायण उर्फ रामू (22) पुत्र घेवरराम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों को बुधवार को बापर्दा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन-तीन दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Z04Mka
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment