जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ( gajendra singh shekhawat ) को दूसरी बार मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। इस संबंध में गजेंद्रसिंह को आधिकारिक सूचना मिलने की जानकारी सामने आई है। शेखावत के पास पीएमओ से अधिकारिक तौर पर मंत्री बनने के लिए शपथ लेने का बुलावा आया। जैसे ही यह खबर शेखावत के समर्थकों तक पहुंची उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शेखावत फिलहाल दिल्ली में ही हैं।
पिछले कार्यकाल में रहे कृषि मंत्री
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2019 में रही 16 वीं लोकसभा की सरकार में सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत कृषि कल्याण राज्यमंत्री रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार राजस्थान से भी बड़ी संख्या में नेता हिस्सा लेंगे। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के 60 से ज्यादा नेताओं को समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष समारोह में शामिल होंगे। साथ ही कोर कमेटी के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। कोर कमेटी के ज्यादातर सदस्य या तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं या फिर प्रदेश की टीम में पदाधिकारी हैं। ऐसे में जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों को मिला कर दिल्ली जाने वालों की संख्या करीब 60 के आसपास बताई जा रही है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी बुधवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। राजस्थान के ज्यादातर नव निर्वाचित सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। सांसदों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है।
कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे मौजूद
कार्यक्रम में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिदए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेन, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली व किर्गिस्तान के राष्ट्रपति एस जीनबेकोव समेत अन्य रहेंगे।
मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे जेटली
निर्वतमान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएम मोदी को पत्र लिख मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जेटली ने पत्र में लिखा है कि पिछले 18 महीने से उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं। जिस वजह से वे भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी से दूर रहेंगे। जेटली ने पीएम का आभार जताया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HLEDzB
0 comments:
Post a Comment