फंदे पर लटका युवक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मसूरिया की राव कॉलोनी में शनिवार को एक युवक ने पहले ब्लेड से नसें काटने का प्रयास किया और फिर चद्दर से फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया।

देवनगर थाना पुलिस के अनुसार राव कॉलोनी निवासी मृदुल (35) पुत्र सतीश भार्गव तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सोया था। सुबह पत्नी चाय बनाने के लिए नीचे गई थी। कुछ देर बाद वह चाय लेकर आई तो पति को फंदे पर लटका पाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक पिता के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करता था।

कीटनाशक पदार्थ खाने से मरा

राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में विनायक विहार निवासी शिवनारायण (40) पुत्र बद्रीनारायण हर्ष ने शुक्रवार रात भूलवश कीटनाशक गोलियां खा ली। तबीयत बिगडऩे पर उसने घरवालों को अवगत कराया और परिजन उसे नहर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ठेकेदारी करता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uOEBQb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment