मुख्यमंत्री के गृहनगर को आईपीएल में मिली 'लॉलीपॉप Ó

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर।

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के १२वें सीजन का जोश चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृहनगर की झोली आइपीएल मैच से फिर खाली रही। हर बार की तरह इस बार भी जोधपुर को आइपीएल के नाम पर लॉलीपॉप ही मिली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आइपीएल के कुल सात मैच होने प्रस्तावित है, इनमें से दो मैच खेले जा चुके है। जोधपुर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जो अन्तरराष्ट्रीय मैचों की योग्यता पूरी करता है। फ्लड लाइट्स, जो जयपुर के बाद पूरे राजस्थान में इसी स्टेडियम में है, और आईपीएल के मापदण्ड़ों के अनुसार अन्य योग्यताएं भी है। इसके बाद भी जोधपुर की उपेक्षा की गई।

---

जयपुर से बड़ा व बेहतर बरकतुल्लाह खान स्टेडियम

अन्तरराष्ट्रीय स्तर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम दर्शक क्षमता के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम है। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में करीब 45 हजार दर्शक मैच का लुत्फ ले सकते है, जबकि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में करीब 23 हजार दर्शकों के ही बैठने की सुविधा है। देश में कई स्टेडियम ऐसे है, जहां कमेंट्री बॉक्स, दर्शक दीर्घा तक टेंट लगाकर व्यवस्था की जाती है। जबकि यहां पर सब सुविधाएं है।

-----

फुल स्क्रीन मैचों का प्रसारण भी अधरझूल में

जिन शहरों में आइपीएल मैच नहीं होते, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की ओर से उन चुनिन्दा शहरों में उस राज्य की टीम के मैचों का फुल स्क्रीन पर प्रसारण की सुविधा दी जाती है। इस बार, जोधपुर में फुल स्क्रीन मैचों का प्रसारण भी अधरझूल में है। हालांकि, इस संबंध में बीसीसीआइ टीम ने जोधपुर में सर्वे किया था और रावण का चबूतरा मैदान को फुल स्क्रीन मैच के लिए चुन भी लिया था, लेकिन बीसीसीआइ की ओर से इसके लिए अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। पिछले वर्ष, आइपीएल के ग्यारहवें सीजन में जोधपुर में 4 फुल स्क्रीन मैचों का प्रसारण हुआ था, जिसमें हजारों की संख्या में दर्शकों ने फुल स्क्रीन पर मैच देखा और आकर्षक ईनामी कूपन व्यवस्था में ईनाम जीते थे।

--

दुर्भाग्य की बात

अन्तरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होने के बावजूद जोधपुर में आइपीएल व अन्य अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। अगर यहां मैच होते है तो यहां की प्रतिभाओं को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से रूबरू होने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा, क्रिकेट का स्तर बढ़ेगा।

रामप्रकाश चौधरी, सचिव

जिला क्रिकेट एसोसिएशन, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2D2HKQO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment