बाइक की टक्कर से गिरे युवक के ऊपर से निकला सैन्य ट्रक, मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल के सामने पीछे से आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर से नीचे गिरे एक अन्य मोटरसाइकिल चालक को सेना के ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार मूलत: बावड़ी में डाओला गांव हाल बनाड़ निवासी भंवराराम (46) पुत्र जोगाराम सुथार शाम को मोटरसाइकिल पर भदवासिया से बनाड़ स्थित घर जा रहा था। बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल के पास पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। वह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। तभी सेना का एक ट्रक आया और भंवराराम के सिर के ऊपर से निकल गया। खून बहने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। आस-पास के लोग मौके पर आए, लेकिन तब तक दुर्घटना करने वाला बाइक चालक व सेना का ट्रक चालक मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने मृतक के भाई गणपतराम सुथार की शिकायत पर दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YVLH32
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment