एक हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत ओसियां थाना पुलिस ने एक हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर को रविवार को गिरफ्तार किया। वह ग्रामीण पुलिस के ओसियां थाने का टॉप दस वांछित बदमाशों में शामिल था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहट के अनुसार खाबड़ा कलां निवासी सुनील उर्फ सुण्डाराम पुत्र रिड़मलराम बिश्नोई लम्बे समय से फरार था। वह ओसियां थाने में नकबजनी के एक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उसके ओसियां क्षेत्र में होने की सूचना पर थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में कांस्टेबल मुकनसिंह, लिखमाराम व धन्नाराम की टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह पोकरण थाने में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले में भी वांछित है।वह ग्रामीण पुलिस के ओसियां थाने का टॉप दस वांछित बदमाशों में शामिल था।वह ग्रामीण पुलिस के ओसियां थाने का टॉप दस वांछित बदमाशों में शामिल था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JA2Con
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment