नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गायक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने नृत्य व गायन सिखाने के बहाने नाबालिग से बलात्कार व अश्लील फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने के आरोपी गायक कलाकार को रविवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में बाड़मेर जिले की शिव तहसील में कोटड़ा गांव निवासी छोटूसिंह रावणा पुत्र अजवाराम को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ गत १८ फरवरी को बलात्कार व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
समाज का दबाव : पुलिस ने दबाव बना कराया पेश
मेडिकल के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बावजूद एक महीने तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीडि़ता के समाज ने गत दिनों पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। तब पुलिस ने आरोपी पर दबाव बनाया। फलस्वरूप होली का त्यौहार निकलते ही आरोपी के समर्पण करने की बात सामने आने लगी थी। आखिरकार आरोपी रविवार को पुलिस के समक्ष पेश हो गया।
आरोप : नृत्य व गायन सिखाने के बहाने बलात्कार
गत १८ फरवरी को शिव (बाड़मेर) तहसील में कोटड़ा निवासी छोटूसिंह के खिलाफ रातानाडा थाने में बलात्कार व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया गया था। पीडि़ता के पिता का आरोप है कि नृत्य व गायन सिखाने के बहाने आरोपी ने उसकी पुत्री को झांसे में लिया। जून २०१८ में परिजन की अनुपस्थिति में आरोपी घर पर आया था, जहां उससे बलात्कार किया था। वीडियो बनाकर फोटो भी खींच लिए थे। वह ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा था। आरोपी ने गोलियां देकर दो मर्तबा गर्भपात कराया था। पीडि़ता दो बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UcfRQ2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment