जोधपुर : बीस हजार लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर जिले के मथानिया थाना क्षेत्र में एक किसान से २० हजार रुपए लूटने के आरोप में एक बाल अपचारी समेत दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मथानिया के थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि बालरवा गांव निवासी हुकमाराम माली गत ७ अक्टूबर २०१८ को रात करीब १२ बजे मोटर साइकिल पर सवार होकर ८० हजार रुपए लेकर जोधपुर सब्जी मण्डी जाने के लिए रवाना हुआ था। वह रात १ बजे जोधपुर रोड पहुंचा तो सामने से एक बजे सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आई, जिसमंे चार लोग सवार थे।

मामला दर्ज कराया

उन्होंने गाड़ी रोक कर हुकमाराम माली से पूछा कि पोटली मे क्या है? उसने पोटली मे हिरण का मांस कहते हुए उन लोगों की पोटली में रखे ८० हजार रुपए लूट लिए। हुकमाराम ने पुलिस मे अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाशी अभियान मंे कई जगह सदिंग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं उस रात को तिंवरी कस्बे के बैंक ऑफ बड़ोदा के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो वहां रात को सफे द रंग की एक गाड़ी नजर आई। पुलिस ने इसी आधार पर श्रवणराम पुत्र दाणुराम विशनोई निवासी विष्णु नगर खेतासर को बपर्दा गिरफ्तार किया, जिसे न्यायालय मे पेश किया गया। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वही इस घटना मे बाल अपचारी सुरेश पुत्र भभूताराम विशनोई खाबडा कला को भी किशोर न्यायालय मंे पेश किया गया। लूट के मामले मंे दो अन्य लोगों की तलाशी जारी है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fv0AjY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment