जोधपुर: आमजन के बीच रहने वाला हो जनप्रतिनिधि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?



जोधपुर. चुनावी का मंच सज चुका है। नेताओं की ओर से चुनावी समर को साधने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसी बीच जोधपुर की लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर पत्रिका की ओर से चलाई जा रही इलेक्शन टॉक में शुक्रवार को नागौरीगेट में रहने वाले लोगों ने अपने विचार रखे। चर्चा में शामिल लोगों ने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने के लिए आते हैं तो कई तरह के वादे करके जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। एेसे में इस बार नेताओं के बहकावे में आकर वोट देने के बजाय उसी नेता का समर्थन करेंगे जो पांच बरस तक जनता के बीच जुड़ा रहेगा। विजयी होने के बाद उनकी समस्याओं को सुनेगा। साथ ही कहा कि आमजन के हक की आवाज सदन में उठाने वाला सांसद ही शहर के विकास को नई उड़ान दे सकता है।
उम्मीदवार देखकर देंगे वोट
चर्चा में आम नागरिक गोपाल राणा, शंकरलाल भील, राणाराम सिसोदिया व विक्की का कहना था कि पार्टी चाहे कोई भी हो लेकिन इस बार योग्य उम्मीदवार देखकर ही वोट देंगे। जो उम्मीदवार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने वाला होगा उसी प्रत्याशी का साथ दिया जाएगा। चर्चा में शामिल कई अन्य लोगों ने भी आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों के हित के लिए कार्य करने, समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाले प्रत्याशी को सांसद चुनने की बात कही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tpqdb9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment