लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने फिर गजेंद्र सिंह शेखावत पर जताया भरोसा, जानें 10 बड़ी बातें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जोधपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर फिर भरोसा जताया गया है।

केंद्रीय नेतृत्व से नजदीकी का मिला फायदा
विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केंद्रीय राज्य मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचतान देखी गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शेखावत या तो सीट बदल सकते हैं या फिर चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व की पहली पसंद होने के नाते शेखावत को एक बार फिर मौका दिया गया है।

जोधपुर, पाली और जालोर से भाजपा ने रिपीट किए प्रत्याशी, बाड़मेर में नहीं खुले पत्ते

संघ की भी पहली पसंद
इससे पहले भाजपा शेखावत के अलावा किसी अन्य राजपूत या बिश्नोई समाज के नेता पर भी विचार कर चुकी थी। लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली पसंद के रूप में शेखावत ही थे। कुछ दिन पहले संघ की जोधपुर में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में शेखावत व बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल सहित कई नेता शामिल हुए थे।

10 बड़ी बातें

1. आरएसएस की पहली पसंद
2. कई साल तक सीमांत लोक संगठन के लिए काम किया
3. सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रिय, इससे पीएम मोदी की गुडबुक में आए
4. वाकपटु हैं, जनता के बीच रहते हैं
5. राजपूत चेहरा हैं और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक राजपूत वोट बैंक है
6. दूसरा राजपूत चेहरा भाजपा के पास विकल्प के तौर पर नहीं
7. छात्र राजनीति से बढ़ते हुए बने जननेता, इसलिए जनता अपने नजदीक पाती है
8. ब्राह्मण, वैश्य समाज के साथ अन्य समाज के लोगों का भी विश्वास
9. प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ सालों में बड़ा नाम बनकर उभरे हैं। प्रदेशाध्यक्ष के लिए भी नाम आगे आया था।
10. विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक रहे। ऐसे में केन्द्रीय नेतृत्व के ज्यादा नजदीक आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJefa2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment