जोधपुर. दिल्ली से जोधपुर आ रही ट्रेन का लोको पायलट ट्रेन रोकना ही भूल गया। यात्रियों के शोर मचाने पर उसे गलती का अहसास हुआ और गाड़ी को वापस पीछे ले जाना पड़ा।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को सोमवार रात करीब 9.30 बजे छोटी खाटू हाल्ट स्टेशन पर रुकना था। लेकिन लोको पायलट गाड़ी रोकना भूल गया और गाड़ी स्टेशन से आगे बढ़ गई। यही नहीं, अगले स्टेशन पीरवा पर भी ट्रेन नहीं रोकी। करीब 10 से 12 किलोमीटर आगे आने पर छोटी खाटू और पीरवा रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो लोको पायलट को भूल का अहसास हुआ। उसने जोधपुर स्थित रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को वापस छोटी खाटू स्टेशन ले गया। इसके बाद पीरवा पर भी गाड़ी रोकी और यात्रियों को उतारा और आगे के स्टेशन के लिए यात्रियों को लिया। इस भूल के कारण ट्रेन करीब 1 घंटा लेट हुई और जोधपुर भी करीब एक घंटा देरी से पहुंची।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SqfYmj
0 comments:
Post a Comment