जोधपुर. राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चोखा के भादरवा बेरा में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। महिला के पति की एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द करवा दिया। हालांकि मृतका के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार प्रतापनगर में सूंथला निवासी सतीश माली ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन रेखा (28) की 12 वर्ष पूर्व भादरवा बेरा निवासी संतोष पुत्र बिरदाराम माली के साथ शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। उसके पति की करीब एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई। उसकी बहन रविवार को पीहर आई थी। उनसे मिलने के बाद वह शाम को ससुराल चली गई। जहां उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को उसके दरवाजा नहीं खोलने पर खुदकुशी का पता लगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XlolTL
0 comments:
Post a Comment