मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में किसान मुबारक का 5.73 रुपए का ऋण माफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राज्य सरकार की कृषक ऋण माफ योजना के तहत शिविर लगाकर किसानों के ऋण माफ करने की पोल पहले ही दिन खुल गई। यह पोल भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में जोधपुर में सामने आई। जोधपुर में योजना का शुभारम्भ बोरानाडा ग्राम सेवा सहकारी समिति से हुआ। यहां 157 किसानों के करीब 25 लाख के ऋण माफ किए गए। सबसे कम 5.73 रुपए ऋण माफी मुबारकखान की गई। कई किसान ऐसे रहे, जिनका ऋण 1000 रुपए से कम माफ हुआ। इसको लेकर किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

 

राज्य सरकार की कृषक ऋ ण माफी योजना-2019 का जोधपुर में शुभारंभ गुरुवार को बोरानाडा ग्राम सेवा सहकारी समिति से हुआ। सहकारी समिति से लोन लेने वाले 157 किसानों का 25 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। शिविर में बड़े किसानों को अधिक फायदा हुआ। छोटे किसान स्वयं को ठगा ठगा सा महसूस कर रहे थे। 157 में से 90 किसान ऐसे थे, जिनका ऋण एक हजार रुपए से भी कम था। किसी का तीन सौ रुपए माफ हुआ था तो किसी का पांच सौ। सबसे कम ऋण 5.73 रुपए मुबारक खान का माफ किया गया। मुबारक खान का जुलाई 2018 में 19 हजार 325 ऋण माफ करने के बाद केवल पांच रुपए ही शेष बचे थे। सहकारी समिति के करीब दो दर्जन किसान ही ऐसे थे, जिनका ऋण पांच अंकों में था।

 

इन किसानों को अधिक फायदा

किसान का नाम -------- ऋण माफ रुपए में

अणदराम -------- 95393

हरकाराम -------- 93332

जस्साराम -------- 92249

गिरधारीराम -------- 88747

दीपाराम -------- 88719

धुड़सिंह -------- 78293

तिलाराम -------- 92474

प्रभारी मंत्री नहीं आए, विधायकों ने कहा लोकसभा के लिए वोट देना है-

मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद जोधपुर में शिविर की शुरुआत फीकी रही। बोरानाडा स्कूल में दोपहर 12 बजे प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया के हाथों शिविर का उद्घाटन होना था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक कटारिया नहीं आए। इसके बाद तीन विधायक आए और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, शहर विधायक मनीषा पंवार और लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई ने अपने संबोधन में किसानों से कहा कि कांग्रेस सरकार उनका ऋण माफ कर रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ही वोट देना है। मेघवाल ने अपने पंद्रह मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस की तारीफों के पुल बांधे। कार्यक्रम में आए कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राज्य सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। सरकार जिले में किसानों का 454 करोड़ रुपए माफ करेगी केंद्रीय सहकारी बैंंक के महाप्रबंधक धनसिंह देवल ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार 30 नवम्बर 2018 के बाद अधिकतम दो लाख रुपए तक का ऋण माफ कर रही है। पिछले साल जिले के 1.14 लाख किसानों के 307 करोड़ रुपए का ऋण माफ हुआ था। इस बाद 1.22 लाख किसानों का 454 करोड़ रुपए का ऋण माफ होगा। 3 दिन लगेंगे शिविर जोधपुर में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को फसली ऋण माफी शिविर लगाए जाएगा। शुक्रवार को बिलाड़ा व सरेचा पंचायत समिति में और शनिवार को सेतरावा व सोलंकिया का तालाब में शिविर लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WOhuSF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment