आरएएस अधिकारी को स्वाइन फ्लू, दो और मरीजों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जनवरी मेंं कहर बरपाने के बाद फरवरी माह में भी स्वाइन फ्लू से मरीजों की मौत हो रही है। हालांकि फरवरी में स्वाइन फ्लू का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन पॉजीटिव मरीज सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जोधपुर निवासी एक आरएएस अधिकारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।


गुरुवार को करौली जिला परिषद के सीईओ आरएएस अधिकारी दुर्गेश बिस्सा की जांच रिपोर्ट भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई हैं। इसकी पुष्टि शहर के एक निजी लैब की जांच में हुई है। पिछले दस दिनों से बिस्सा बीमार चल रहे थे। उन्होंने निजी अस्पताल से उपचार लिया है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों ने कुछ दिन आराम करने के लिए कहा है। बिस्सा का हाल ही में तबादला जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के पद से करौली के जिला परिषद् में सीईओ के पद पर हुआ है।


दो महिलों मरीजों की मृत्यु, 14 नए पॉजीटिव--
एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार स्वाइन फ्लू पॉजीटिव दो मरीजों की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चार वार्डों में 26 पॉजीटिव मरीज भर्ती है। इनमें 18 पुराने मरीज है, जो इलाज ले रहे हैं और 11 नए पॉजीटिव मरीज भर्ती किए गए हैं। गुरुवार को 70 सैम्पलों की जांच में 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। पॉजीटिव मरीजों में से पचपदरा बाड़मेर निवासी तेजी (18) की दोपहर और पाली निवासी मनीषा (45)अपराह्न को मृत्यु हो गई।


गौरतलब है कि जोधपुर जोन में इस साल जनवरी माह से अब तक 2057 सैम्पलों की जांच की गई। जिसमें से 626 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पॉजीटिव मरीजों में सेे अब तक 47 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जनवरी माह में 39 मौतें और फरवरी माह में 8 मौतें हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GghaHm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment