Video : जोधपुर पहुंचे राजस्व मंत्री चौधरी, कहा रिफाइनरी के कार्य को गति देना है सरकार की प्राथमिकता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. शिप हाउस स्थित वीर तेजा छात्रावास में राजस्व मंत्री हरिश चौधरी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने बताया कि राजस्व का सरलीकरण करना प्राथमिक कार्यों में से एक है। रिफाइनरी हमारी प्राथमिकता थी तब भी और आज भी है। बिना मांगे पार्टी ने तीसरी बार टिकट दिया है तो मैं राजस्थान के किसानों और आमजन के विश्वास पर खरा उतरूंगा। इस क्रम में धुंधाड़ा में जिला देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से गांगाणा फांटा पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का अभिनंदन किया गया। देहात कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री नेमाराम बेरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में चौधरी के साथ ही लूणी के विधायक महेंद्र विश्नोई, शहर विधायक मनीषा पंवार, बिलाड़ा विधायक हीरालाल मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VyzcJk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment