जोधपुर के प्रसिद्ध घंटाघर की सुंदरता पर दाग लगा रहा है कबाड़, सनसिटी के नाम को दागदार करने वाली है तस्वीर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. पर्यटकों की पहली पसंद शहर के हेरिटेज स्थल अनदेखी के शिकार हैं। कई छोटी-छोटी खामियां हैं जो यकायक नजर नहीं आती, लेकिन इनकी वजह से देश-दुनिया में सनसिटी के नाम पर धब्बा लगाती हैं। हम बात कर रहे हैं शहर के प्रमुख हेरिटेज स्थल घंटाघर की। सरदार मार्केट या घंटाघर क्षेत्र में क्लॉक टॉवर का हेरिटेज लुक सभी पर्यटकों को लुभाता है। घंटाघर के आसपास तो साफ-सफाई रहती है लेकिन सरदार मार्केट परिसर अतिक्रमण और गंदगी का शिकार है। सब्जीमंडी व अन्य दुकानदार अपनी सीमा से इतने आगे आ गए हैं जिन्हें कोई देखने वाला नहीं है। दूसरी ओर अस्थाई कचरा डम्पिंग यार्ड बना दिया गया है। एक क्षेत्र में पूरी सडक़ कबाड़ से अटी पड़ी है। ऐसे में हेरिटेज स्थल का जो पूरा स्वरूप पर्यटकों को नजर आना चाहिए वह दिखाई नहीं देगा। ये गंदगी, अतिक्रमण और कबाड़ ही इस हेरिटेज स्थल पर एक बदनुमा दाग लगाते हैं।

तीन बड़ी कमियां
1. कबाड़ का अतिक्रमण : घंटाघर क्षेत्र के एक ओर सडक़ पूरी कबाड़ से ही दब गई है। कबाड़ का व्यापार करने वालों ने कहीं राह रोक रखी है तो कहीं सडक़ किनारे सामान खड़ा कर दुश्वारियां पैदा कर दी है।

2. अस्थाई डम्पिंग यार्ड : घंटाघर से दो कोटो को जोडऩे वाली सडक़ किनारे अस्थाई डम्पिंग यार्ड व्यापारियों और राहगीरों के लिए भी परेशानी खड़ी करता है। यहां सुबह के समय दुर्गंध और गंदगी से हालात खराब कर दिए हैं।

3. सब्जी मंडी क्षेत्र : जहां गंदगी और सड़ी-गली सब्यियों को रास्ते में ही फेंक दिया जाता है। इस कारण पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SwBBCc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment