दोस्त को मैसेज भेजा, आत्महत्या कर रहा हूं, शव गांव भिजवा देना... और फिर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जयपुर से जोधपुर पहुंचने के बाद दोस्त को आत्महत्या करने और शव गांव भिजवाने का संदेश भेजकर एक युवक ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल के कमरे में मंगलवार मध्यरात्रि फंदा लगा दिया। उदयमंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा। एएसआई जगदीश प्रसाद के अनुसार बाड़मेर जिले में चौहटन निवासी पदमसिंह (25) पुत्र तेजसिंह सोढ़ा मंगलवार शाम को बस में जयपुर से जोधपुर पहुंचा और रेलवे स्टेशन रोड पर होटल शिवा में कमरा लेकर रूक गया। रात 1.45 बजे उसने शास्त्रीनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले गांव के मित्र तुलसाराम के मोबाइल में संदेश भेजा कि वो होटल शिवा में रूका हुआ है और आत्महत्या कर रहा है। शव गांव भिजवा देना।


दोस्त पहुंचे तो रस्सी के फंदे पर लटका पाया
संदेश पढकऱ दोस्त हतप्रभ रह गया। उसने अपने एक मित्र को साथ लिया और होटल पहुंच गया, जहां कमरा अंदर से बंद मिला। उसने होटल प्रबंधन के साथ मिल दरवाजे के धक्के लगाए। जिसके चलते अंदर की कूंदी खुल गई। वो अंदर पहुंचे तो पदमसिंह को रस्सी के फंदे पर लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन को सूचित कर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंपा गया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

शादी की तैयारी में थे घरवाले
पुलिस का कहना है कि मृतक 11वीं पास था और वर्तमान में जोधपुर व अन्य जगहों पर मजदूरी करता था। समय-समय पर वह गांव आता था और रुपए भी गांव भेजता था। पिता व अन्य घरवाले उसकी सगाई करके शादी करने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही उसने जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कमरे में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HeoaFP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment