जोधपुर।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस कर्ज माफी और रोजगार के झूठे वादे कर सत्ता में आई है। जनता ***** नहीं है इस लोकसभा चुनाव 2019 में सबक सिखाएगी। काठ की हांडी सिर्फ एक बार ही चढ़ती है।
सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर ही होगा। नए चेहरे को मौका देने के जवाब में उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रबंधन समिति तय करेगी। विधानसभा चुनाव में हुई हार पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता इसे हार नहीं मानते, यह कांग्रेस के मुकाबले सम्मानजनक स्थिति है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मदन लाल सैनी ने धन्यवाद भाषण शुरू किया था तब कुछ ही देर में अरुण सिंह ने बीच में ही धन्यवाद बोल दिया। सैनी रुके नहीं और बोलते रहे। अरुण सिंह तीन बार सैनी को धन्यवाद बोले। इस बात की हर तरफ चर्चा रही कि आखिर सैनी को बोलने से क्यों रोका गया।
बैठक में मौजूद सभी भाजपा नेताओं ने कहा था कि जो कमी विधानसभा चुनाव में रह गई, उस कमी को पूरा कर सभी 25 की 25 सीटें जीतनी हैं। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। वसुंधरा राजे ने कहा कि वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गई हैं, लेकिन प्रदेश में रहकर कटारिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी और लोकसभा चुनाव में जीतेंगे। जनता की मुसीबतों को विधानसभा के पटल पर रखेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FCL0Vp
0 comments:
Post a Comment