जोधपुर में पारा 6.5 डिग्री पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. सूर्यनगरी में बीती रात तापमान 6.5 डिग्री मापा गया। कड़ाके की सर्दी की वजह से अलसुबह और देर रात घर से बाहर निकले लोगों की हालत पस्त हो गई। उधर माउंट आबू में तापमान 5.4 डिग्री रहा यानी पर्वत और मैदान के तापमान में केवल एक डिग्री का अंतर रहा। हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही रहने से जोधपुर में पारा 21 डिग्री तक उछल गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं।

जोधपुर में सुबह तेज सर्दी थी। बीते तीन दिन में तापमान करीब सात डिग्री तक नीचे आने की वजह से सुबह-सुबह काम पर निकलने वालों और स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक ठण्ड महसूस हुई। लोगों को अतिरिक्त जाप्ता करना पड़ा। धूप सुहानी लग रही थी। दिन चढऩे के साथ आसमान में बादल आने लगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ गई। धूप भी तेज निकली हुई थी। ऐसे में दिन का तापमान 27.8 डिग्री तक पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी रात में तेज सर्दी और दिन में कुछ राहत रही।
बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 8.2 व अधिकतम 28.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का तापमान 10.9 व दिन का 26.8 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Rt9w28
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment