Rajasthan elections result live : शेरगढ़ सीट का आया रुझान, पहले मीना कंवर रहीं आगे अब बाबूसिंह मार रहे बाजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के रुझान आने लगे हैं, प्रत्याशियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। इस बीच जोधपुर जिले के शेरगढ़ विस सीट के पहले रुझान में कांग्रेस की मीना कंवर 483 मतों से आगे निकल रही थीं। वहीं भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ के 420 वोट की जानकारी मिली थी। थोड़ी ही देर में कांग्रेस की मीना कंवर को पछाड़ते हुए बाबूसिंह बाजी मारते हुए आगे निकलने लगे। जोधपुर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा, ओसियां, लूणी, भोपालगढ़ क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फलोदी, लोहावट, बिलाड़ा और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है।

शेरगढ़ विस क्षेत्र

मतदान
2013 - 78.06 प्रतिशत
2018 - 78.72
अंतर - 0.66 फीसदी बढ़ा

मतदाता 2013
पुरुष - 111088
महिला - 99430

मतदाता 2018
पुरुष - 131101
महिला - 118036

भाजपा - बाबूसिंह राठौड़
कांग्रेस - मीना कंवर
अन्य - तगाराम भील रालोपा
असर - अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ जाट वोट बैंक अपने पक्ष कर परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। यहां पिछले तीन बार से बाबूसिंह राठौड़ भाजपा के जीतते आए थे। लेकिन पूर्व में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा था। तगाराम समीकरण फिर से बाबूसिंह की ओर मोड़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pysoat
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment