Rajasthan Election Result Live : सूरसागर सीट का आया रुझान, कांग्रेसी प्रत्याशी प्रो अयूब खान चल रहे आगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों के रुझान आने लगे हैं, प्रत्याशियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। इस बीच जोधपुर जिले के सूरसागर विस सीट के पहले रुझान में कांग्रेस से प्रो अयूब खान भाजपा की प्रत्याशी और इस सीट पर लगातार पकड़ बनाए रखने वाली सूर्यकांता व्यास से आगे निकलते दिख रहे हैं। पहले रुझान में प्रो खान को 3610, सूर्यकांता को 2869 और घनश्याम भाटी को 596 वोट मिले हैं। जोधपुर में दो मतगणना स्थल बनाए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा, ओसियां, लूणी, भोपालगढ़ क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फलोदी, लोहावट, बिलाड़ा और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना चल रही है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है।

सूरसागर विस क्षेत्र

मतदान
2013 - 66.51 प्रतिशत
2018 - 66.59
अंतर - 0.08 फीसदी बढ़ा

मतदाता 2013
पुरुष - 117176
महिला - 102272

मतदाता 2018
पुरुष - 138590
महिला - 126114

भाजपा - सूर्यकांता व्यास
कांग्रेस - अय्यूब खान
असर - जातिगत वोट बैंक के अनुसार सीधी टक्कर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zPNA6E
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment