Raj Election result live update : भाजपा के गजेंद्रसिंह खींवसर से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के कृष्णाराम विश्नोई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना में जोधपुर जिले की हॉट सीट लोहावट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णाराम विश्नोई पहले नंबर पर, भाजपा उम्मीदवार गजेंद्रसिंह खींवसर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णाराम विश्नोई भाजपा उम्मीदवार गजेंद्रसिंह खींवसर से आगे चल रहे हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतणना का दृश्य यह है कि लोहावट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णाराम विश्नोई 1467 भाजपा उम्मीदवार गजेंद्रसिंह खींवसर 832 से आगे चल रहे हैं।

अब जानिए जोधपुर के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर

लोहावट -231059 122363 108697 0
फलौदी - 228553 12062 107791 0
शेरगढ़ -249137 131041 118096 0
ओसियां -234365 123228 111137 0
भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0
सरदारपुरा -228614 117818 110795 1
जोधपुर शहर -197922 101129 96792 1
सूरसागर -264705 138590 126114 1
लूणी -293900 155160 128825 5
बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1
जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599

(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)

—-------------------------------------

यह भी जानें कि किस सीट पर हैं कितने उम्मीदवार
लोहावट -8
फलौदी - 8
शेरगढ़ -9
ओसियां -5
भोपालगढ़ -17
सरदारपुरा -17
जोधपुर शहर -16
सूरसागर -15
लूणी -9
बिलाड़ा -5
—-

हर जगह पर है नजर

जिले में मतदान के बाद 10 विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 80 बीएसएफ के हथियारबंद जवानों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी हुई हैं, जहां बीएसएफ के जवानों ने दो स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो हथियारबंद जवान और परिसर में कमरों के बाहर तीन जवान अलग-अलग पारी में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जबकि कॉलेज के बाहर पुलिस गश्त लगा रही है। जिले के 99 प्रत्याशियों क नतीजा इन इवीएम में कैद है।

एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर
लोकतंत्र के सबसे बड़ा उत्सव इस बार जनता ने बखूबी मनाया। जोधपुर जिले में 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एक नजर पिछले मतदान के प्रतिशत पर :

विधानसभा क्षेत्र - वर्ष 2003 - वर्ष 2008 - वर्ष 2013
जोधपुर शहर - 62.71 - 54.52 - 64.94
सूरसागर -56.78 - 52.56 - 67.96
सरदारपुरा — 55.69 - 55.46 - 69
लूणी - - 68.85 - 71.17 - 76
बिलाड़ा — 66.23 - 56.5 - 67.58
भोपालगढ़ - 65.85 - 52.78 - 74.03
ओसियां - - 58.64 - 66.26 - 74.71
शेरगढ़ - 61.69 - 66.69 -79.39
लोहावट - सीट नही - 63.94 - 77.59
फलोदी - 61.49 - 60.30 - 72.90
जिला - 61.53 - 59.93 - 71.41

(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zRKXBp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment