Rajasthan Election result Live update : अशोक गहलोत डाक मत पत्रों की गिनती में चल रहे हैं आगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. दिल थाम कर बैठिए, बस थोड़ी देर का इंतजार, और उसके बाद खबरें बेशुमार, इसलिए रहिए न बेखबर, पत्रिका डॉटकॉम पर रखिए नजर। आप पढि़ए चुनाव परिणाम की हर खबर, आपके अपने पत्रिका डॉटकॉम पर। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक पार्टियां ही नहीं, उम्मीदवार, उनके समर्थक और आम जनता भी बेसब्री से इंतजार कर रही है। जोधपुर जिले में मतदान के लिए 2550 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर पड़े वोटों की गिनती होते ही परिणाम आपके सामने होगा। इस तरह मंगलवार का दिन कई उम्मीदवारों के लिए मंगलकारी और मंगलमय रहेगा।

गहलोत खेतासर से आगे चल रहे

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में देश की सुर्खियों में छाई जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक गहलोत भाजपा उम्मीदवार शंभूसिंह खेतासर से आगे चल रहे हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार गहलोत खेतासर से आगे चल रहे हैं।

०० वेब के लिए ००
अशोक गहलोत डाक मत पत्रों की गिनती में चल रहे हैं आगे
जोधपुर.राजस्थान विधानसभा चुनाव की डाक मत पत्रों की गिनती में देश की सुर्खियों में छाई जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक गहलोत भाजपा उम्मीदवार शंभूसिंह खेतासर से आगे चल रहे हैं।

 

अब जानिए जोधपुर के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर
फलौदी - 228553 12062 107791 0
लोहावट -231059 122363 108697 0
शेरगढ़ -249137 131041 118096 0
ओसियां -234365 123228 111137 0
भोपालगढ़ -266710 144631 132079 0
सरदारपुरा -228614 117818 110795 1
जोधपुर शहर -197922 101129 96792 1
सूरसागर -264705 138590 126114 1
लूणी -293900 155160 128825 5
बिलाड़ा -264634 137201 1237432 1
जोधपुर जिले में कुल मतदाता-2459599
(स्रोत : निर्वाचन विभाग।)
—---

यह भी जानें कि किस सीट पर हैं कितने उम्मीदवार
फलौदी - 8
लोहावट -8
शेरगढ़ -9
ओसियां -5
भोपालगढ़ -17
सरदारपुरा -17
जोधपुर शहर -16
सूरसागर -15
लूणी -9
बिलाड़ा -5
—-

हर जगह पर है नजर

जिले में मतदान के बाद 10 विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 80 बीएसएफ के हथियारबंद जवानों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी हुई हैं, जहां बीएसएफ के जवानों ने दो स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो हथियारबंद जवान और परिसर में कमरों के बाहर तीन जवान अलग-अलग पारी में 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जबकि कॉलेज के बाहर पुलिस गश्त लगा रही है। जिले के 99 प्रत्याशियों क नतीजा इन इवीएम में कैद है।

 

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PvL9uZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment