दिलावर सिंह/बेलवा/जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में मतदान जागरुकता को लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर मतदान करने का संकल्प दिलवाया गया। श्री मंगल बाल उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर बेलवा के विद्यार्थियों ने राहगीरों व वाहन चालकों को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर चावल बांटे। पत्रिका की पहल पर छात्र-छात्राओं ने मतदान करने और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों ने जागरुकता लाने की शपथ ली। स्कूल में पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों को फेक न्यूज को पहचानने, उससे बचने और फैलने से रोकने की जानकारी दी। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की फेक न्यूज मिलने पर उसकी पहचान कर फॉरवर्ड करने की बजाय डिलीट करने की बात पर जोर दिया गया। बच्चों ने बेलवा तिंवरी सडक़ मार्ग पर मतदान की तख्तियां लेकर 7 दिसम्बर 2018 को मतदान करने का न्यौता दिया। राहगीरों के साथ ग्रामीणों ने पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान की सराहना की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DYsxBy
0 comments:
Post a Comment