वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रण के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही सभा सोमवार को रावण का चबूतरा मैदान में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक दिन पहले पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक का मॉक ड्रिल भी किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर ढाई बजे विशेष विमान से जोधपुर आएंगे। सडक़ मार्ग द्वारा सभा स्थल पहुंचेंगे। मोदी की सभा के लिए सभी प्रत्याशियों को कुल एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
नरेंद्र मोदी जोधपुर में : फैक्टफाइल
-पहली बार सितंबर 2001 में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहते हुए भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में जोधपुर आए।
-गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 22 जनवरी 2007 को शिकारपुरा आश्रम के महंत के निधन पर शोक प्रकट करने जोधपुर आए।
-नवंबर 2008 में विधानसभा चुनाव के समय जोधपुर के बॉम्बे मोटर्स चौराहे पर चुनावी सभा संबोधित की।
-29 नवंबर 2013 को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
-7 अप्रेल 2014 को जोधपुर के रतकुडिय़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। रतकुडिय़ा पाली लोकसभा क्षेत्र में है।
-प्रधानमंत्री मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर 28 सितंंबर 2018 को जोधपुर आए थे।
फ्लेश बैक : पिछले विस चुनाव में मोदी के 5 बोल
चुनावी सभा-29 नवम्बर 2013
स्थान-रावण का चबूतरा मैदान
भाषण -50 मिनट
मोदी पिछली बार जब विधानसभा चुनाव के दौरान जोधपुर आए थे, तो उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने जमकर कांग्रेस को कोसा था। उस समय उनकी जोधपुर में चुनाव प्रचार की अंतिम सभा थी। इस बार जोधपुर शहर, राज्य व केन्द्र सभी जगह भाजपा की सरकार है। देखते हैं इस बार किन मुद्दों पर जनता से बात करते हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जोधपुर में हुई सभा में मोदी के प्रमुख पांच बोल...
1-महंगाई-कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ा दी। इस धोखाधड़ी को आप माफ नहीं करेंगे।
2-शिक्षा-राजस्थान के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक पद रिक्त हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर जिसे चिंता नहीं, वह आने वाले समय में राज्य की चिंता क्या करेंगे?
3 किसान-देश के किसानों ने पसीना बहाकर गेहंू का उत्पादन किया। अन्न के भंडार भर दिए। लेकिन गेहूं रखने की भी जगह सरकार के पास नहीं है। गेहूं सडऩे दिया गया, बाद में यही गेहूं शराब बनाने वालों को बेच दिया।
4 बिजली-कांग्रेस की सरकार में जब बिजली जाती है, तब खबर नहीं आती, बल्कि जब बिजली आती है, तब खबर बनती है।
5 गरीबी-गरीब सरकारी स्कूल व अस्पताल में जाता है और अमीर निजी स्कूल व निजी अस्पताल में जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KR4JRI
0 comments:
Post a Comment