फिर रोकी शेरगढ़ विधायक की गाड़ी, किया पथराव का प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. पिछले दिनों कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक बाबूसिंह राठौड़ के विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को पाबूसर में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोक पथराव का प्रयास किया।

शेरगढ विधायक शाम करीब पौने छह बजे गाड़ी में पाबूसर गांव से लौट रहे थे, इस बीच कुछ युवकों ने विधायक की गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। एक युवक हाथ में पत्थर लेकर कार पर उछालने को उतारू हो गया। पास खड़े युवक के मना करने के कारण गाड़ी पर पथराव का प्रयास विफल हो गया। इस दौरान विधायक कार में बैठे रहे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं व विरोध कर रहे युवकों के बीच काफी तकरार हुई। एकबारगी दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। कुछ लोगों ने समझाइश कर विधायक की कार को रवाना किया। इस दौरान विधायक के साथ सात-आठ गाडि़यों का कारवां था। कुछ युवकों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विरोध कर रहे युवकों का कहना था कि विवादित बयान के बाद विधायक के माफी नहीं मांगने को लेकर समाज में रोष व्याप्त है।
----

पाबूसर गांव में भाजपा के समर्थन में बड़ी सभा से बौखलाए कांगेेस समर्थित तीन-चार युवकों ने मेरी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर मुझे रोकने का प्रयास किया, लेकिन मैं गाड़ी पीछे लेकर आगे के लिए रवाना हो गया। कुछ युवकों ने साजिश के तहत विरोध का नाटक करउसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बाबूसिंह राठौड़, विधायक शेरगढ।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OlVV6u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment