जोधपुर.
बासनी द्वितीय चरण औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री परिसर में रहने वाले पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोपी पति को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है।थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण स्थित निंकू ट्रेडर्स निवासी अनूप (२३) पुत्र कन्दरू आदिवासी पत्नी को आग के हवाले करने के बाद फरार हो गया था। उसे गुरुवार शाम बासनी क्षेत्र में दबोच लिया और वारदात स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि अनूप की पत्नी रश्मिता दीपावली पर पीहर जाना चाहती थी, लेकिन पति ने मना कर दिया था। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। अनूप ने बुधवार को पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग निकला था। अनूप ने बुधवार को पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग निकला था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yKdZCu
0 comments:
Post a Comment