जोधपुर। देश का एक और जांबाज भारतीय सेना के पैरा कमांडो कर्नल संग्राम सिंह भाटी हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। पीलिया से ग्रसित होने के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
संग्राम सिंह भाटी के निधन पर केंद्रीय युवा व खेल राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शोक जताया है। राठौड़ ने ट्वीट किया कि कर्नल संग्रामसिंह भाटी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वो एक बहादुर सैनिक और मेरे दोस्त थे। भारतीय सेना और स्पेशल फोर्स के इतिहास में उनकी बहादुरी के क्षण अमिट रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति शांति!
Deeply saddened by the death of Colonel Sangram Singh Bhati . A brave soldier and a friend. His moments of valour are well chronicled in the history of Special Forces and Indian army . May the departed soul Rest in Peace. My condolences to the family.
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 19, 2018
ॐ शांति शांति! pic.twitter.com/60H1kjal4V
भाटी POK में घुसकर लश्कर ए तय्यबा के आतंकी शिविर काे खत्म करने सहित और कई स्पेशल ऑपरेशन का नेतृत्व कर चुके थे। जोधपुर स्थित थल सेना की स्पेशल फोर्स 10 पैरा ‘डेजर्ट स्कोर्पियन’ के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके भाटी को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EyM91d
0 comments:
Post a Comment