फायरिंग के बाद फरार चल रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
स्वतंत्रता दिवस पर शराब के लिए रुपए न देने के कारण दोस्त पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को मण्डोर थाना पुलिस ने आखिरकार बुधवार को नौ मील से गिरफ्तार किया। पुलिस के दबिश देने पर वह गत सप्ताह अपनी प्रेमिका के मकान की छत से होकर भाग निकला था।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में मगरा पूंजला के पास सांखलों का बास निवासी राहुल कच्छवाहा (२१) पुत्र बाबूलाल माली वांछित था। उसके देर शाम मण्डोर नौ मील होने की सूचना मिली। थानाधिकारी आनंद कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक सोमकरण, एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष व कांस्टेबल बलजीत सिंह ने वहां दबिश दी और आरोपी राहुल कच्छावाहा को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुरुवार को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
तीन मामलों में था वांछित

- १५ अगस्त : शराब के लिए दस हजार रुपए न देने पर राहुल कच्छावाहा ने नृसिंह की प्याऊ स्थित ऑफिस में बैठे प्रोपर्टी व्यवसायी व दोस्त अभिषेक गहलोत पर पिस्तौल तान दी थी। अभिषेक कार से रवाना होने लगा तो राहुल ने पिस्तौल से गोली चला दी थी। जो कार के गेट पर लगने से व्यवसायी बच गया था।
- १५ अगस्त : ४८ साल पुराने हत्याकाण्ड का बदला लेने के लिए खेड़ी सालवा में थानाराम विश्नोई (६०) की गोली मार हत्या कर दी गई थी। एक ही परिवार के तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जो गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्या में प्रयुक्त हथियार राहुल ने ही अनिल विश्नोई को उपलब्ध कराया था। इस मामले में राहुल भी वांछित है।

- २७ सितम्बर : प्रोपर्टी व्यवसायी पर गोली मारने का आरोपी राहुल अन्नासागर क्षेत्र में प्रेमिका के घर छुपा था। पुलिस ने देर रात वहां दबिश दी तो आरोपी छत से होकर आस-पड़ोस की छतों से होकर भाग निकला था। भागने के दौरान उसने एक पिस्तौल पारसमल जोशी के मकान की छत पर छुपा दी थी। जो दूसरे दिन बरामद हुई थी। मण्डोर थाने में मामला दर्ज कराया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DRG7Zf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment