कच्चे मार्ग में फंसी कार से ९२ किलो डोडा जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
नागौर रोड पर संदिग्ध नजर आ रही एक एसयूवी कार करवड़ थाना पुलिस की नाकाबंदी तोड़ भाग निकली। पुलिस के पीछा करने पर कार कच्चे मार्ग में फंस गई और चालक व सहयोगी अंधेरे में भाग निकले। कार से चार कट्टों में ९८ किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया है।

करवड़ थानाधिकारी राजूराम बामणिया के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान तडक़े चंगावड़ा की तरफ से आ रही एक एसयूवी कार के संदिग्ध नजर आने पर रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार को और तेजी से भगाने लगा। वह नाकाबंदी तोडक़र कार को कच्चे मार्ग की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया। इस बीच, कार कच्चे मार्ग व पत्थरों में फंस गई। एेसे में चालक व सहयोगी कार को वहीं छोडक़र अंधेरे में भाग निकले।
पुलिस ने दोनों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। कार की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के चार कट्टों में ९८ किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। मौके पर मिले सुरागों के आधार पर भोपालगढ़ थानान्तर्गत बुड़किया गांव निवासी धर्मा उर्फ धर्मेन्द्र उर्फ धर्माराम और रामू उर्फ रामनारायण जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मण्डोर थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है।
----------------------------------------------------------------------
दुकानों में जुआ, नौ गिरफ्तार, ६१ हजार जब्त

जोधपुर. सदर कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को घंटाघर की दुकानों में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे ६१ हजार रुपए जब्त किए।
थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र में सुरेश आचार्य उर्फ पप्पु आचार्य व अन्य की दुकानों में बड़े स्तर पर ताश के पत्तों से जुआघर संचालित होने की सूचना मिली। इस पर उप निरीक्षक दौलाराम के नेतृत्व में एएसआई अर्जुनराम, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र, कांस्टेबल, नमोनारायण, पुखराज, अजय व शिवदान ने वहां दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे मनोज कुमार, संजीव कुमार, गौतम, प्रकाश, किशोर जोशी, प्रदीप जैन, जाकिर खां, कन्हैयालाल व सुरेन्द्र जैन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दांव पर ६१ हजार रुपए भी जब्त किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RlYwQx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment