शाम को पत्नी से कहा, पीहर जाओ, आधी रात को गला रेंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.

पत्नी व मासूम पुत्र का ग्राइण्डर से गला रेंत कर हत्या करने से कुछ घंटे पहले आरोपी ने पत्नी से पीहर घूमकर आने का आग्रह किया था, लेकिन पत्नी ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि दोनों साथ चलेंगे। इसके बाद उसने खाना खाया, टीवी औ सो गई। मध्यरात्रि करीब एक बजे पति ने पलंग पर सो रही पत्नी व पुत्र का गला रेंत दिया। आरोपी सुरेश मेघवाल ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया है।
बनाड़ थानाधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार नांदड़ी गौशाला के पास रामदेव नगर निवासी सुरेश मेघवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पत्थर कटिंग का ग्राइण्डर व तलवार बरामद की जा चुकी है।

पूछताछ में सामने आया कि वह करीब एक साल से काम पर नहीं जा रहा था और शराब पीने का आदी था। कमाई के अभाव में घर खर्च चलाना भारी पड़ रहा था और कर्जा होने के चलते वह तनाव में था। हत्या की मुख्य वजह यही रही।
आरोपी के पिता का बचपन में निधन हो गया था। आठ-दस साल पहले पुराना मकान बेचकर यह मकान खरीदा था। उसमें सिर्फ दो ही कमरे हैं। जबकि परिवार में चार भाइयों का परिवार व मां है।

गौरतलब है कि गौशाला के गेट संख्या-२ के पास मकान के कमरे में चारपाई पर सो रही तीजादेवी मेघवाल व सात साल के पुत्र विक्रम का ग्राइण्डर से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

गौरतलब है कि गौशाला के गेट संख्या-२ के पास मकान के कमरे में चारपाई पर सो रही तीजादेवी मेघवाल व सात साल के पुत्र विक्रम का ग्राइण्डर से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।गौरतलब है कि गौशाला के गेट संख्या-२ के पास मकान के कमरे में चारपाई पर सो रही तीजादेवी मेघवाल व सात साल के पुत्र विक्रम का ग्राइण्डर से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QsfH1x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment