लोहावट.लोहावट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदार नारायणराम डाबड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको टिकट दिए जाने के बाद जीतने पर विधायक बनने पर जोधपुर कैनाल से लोहावट क्षेत्र के तीनों ब्लॉक को मीठे पानी की योजना से जोडेंगे। तीनों ब्लॉक में महाविद्यालय खोलने, कृषि कनेक्शन के लिए पुन: सेक्टर वार सर्वे करवाकर डार्क जोन हटाने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलवाने के लिए सर्मथन मूल्य से नीचे खरीद पर अपराध घोषित करवाने, सरकारी खरीद समय सीमा हटवाकर किसान का पूरा उत्पाद खरीदने का प्रयास, युवाओं को रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योग सरकार की सहायता से लगाने के प्रयास, घरेलू बिजली हर घर में चौबीस घंटे, कृषि विद्युत दरो को न्यूनतम करवाने तथा आठ घंटे आपूर्ति करवाने, हर ग्राम पंचायत स्तर पर पीएसची खुलवाने, नए राजस्व गांवों को डामर सड़क से जोडऩे, लोहावट में उपखंड कार्यालय खोलने, प्रत्येक एक हजार की आबादी के गांव में ३३ केवी जीएसएस बनाने, डिस्कॉम का लोहावट में अधीशाषी अभियंता पद स्थापित करने की प्राथमिकताएं रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yti9hZ
0 comments:
Post a Comment