लोहावट. लोहावट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संभावित दावेदार सत्यनारायण विश्नोई ने कहा कि विधायक बनने पर लोहावट विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल से जोड़ा जाएगा। साथ ही सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विस्तार व गांवों व ढाणियों के लिए पेयजल स्कीम स्वीकृत करवाना, सभी तहसील मुख्यालय पर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज की स्थापना व पंचायत मुख्यालयों पर बालिका माध्यमिक विद्यालय खुलवाना, लोहावट, देचू, आऊ, बापिणी, मतोडा में चिकित्सा व्यवस्था के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना व सुचारु रुप से शुरु करना, वंचित ढाणीयों व राजस्व गांवों को पक्की सड़क से जोडऩा, किसानों का सम्पूर्ण कर्जमाफी एवं फसलों का उचित बाजार अंतर मूल्य सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करना तथा किसानों को मुफत बिजली दिलाना, गरीब व मजदूरों के लिए रोजगार उद्योग क्षेत्र तीनों पंचायत समितियों में विकसीत करना प्राथमिकताएं रहेगी। ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जो क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित है। उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RU4mc7
0 comments:
Post a Comment