लोहावट. लोहावट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार किसनाराम विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको टिकट दिए जाने के बाद और चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद लोहावट क्षेत्र में फ्लोराइड पानी से निजात दिलाने की पूरी कोशिश होगी। साथ ही नहर के तंत्र को जोडऩा, क्षेत्र में सभी राजस्व गांव, ढाणियों को डामर सड़क से जोडऩा, पुरानी सड़कों की मरम्मर करवाना, लोहावट में सरकारी महाविद्यालय खुलवाना, सभी पंचायत मुख्यालय तक चिकित्सा सुविधा जोडऩा, लोहावट, देचू, आऊ में गौण कृषि मंडियों को शुरु करवाना, लोहावट को उपखंड मुख्यालय बनाना, क्षेत्र में छितराई ढाणियों को विद्युत तंत्र से जुडवाना व लाइनों का दुरुस्तिकरण करना, लोहावट में जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताओंं के पद स्वीकृत करवाना प्राथमिकताएं रहेगी। कई गांव व ढाणी आज भी विकास कार्यों से वंचित है। उनको पूरा किया जाएगा। क्षेत्र में बंद पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। लोहावट में उपखंड कार्यालय खुलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता को काम काज के लिए परेशान नहीं होना पड़े।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PxjNFr
0 comments:
Post a Comment