जोधपुर. जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मारवाड़ समारोह के दूसरे दिन ओसियां सुनहरी आभा से चमकते धोरों में संस्कृति की सौंधी महक बिखरी। मारवाड़ समारोह के दूसरे दिन ओसियां में सुबह 8 बजे गायत्री मंदिर से शिव मंदिर तक कल्चरल कारवां, दोपहर 3.15 से शाम 6.15 तक ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताएं व कैमल राइडिंग हुईं। वहीं शाम को 6.30 गायत्री मंदिर में दीपोत्सव, 6.30 से 8.30 बजे तक रेतीले धोरों में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। अमृतसर में रेलवे लाइन के पास रावण दहन के बाद हुए हादसे के बाद ओसियां में मारवाड़ समारोह के दौरान भी ऐसी ही परिस्थितियों के मददेनजर राजस्थान पत्रिका ने खबर प्रकाशित की थी। पत्रिका के अलर्ट के बाद खोखरी में मारवाड़ समारोह समापन स्थल पर बेरिकड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के साथ रेलवे के जवान भी समारोह स्थल के पास से गुजर रही रेललाइन खड़े रहकर दर्शकों को रेललाइन पार कर आने-जाने से रोकने का इंतजाम किया गया है। पत्रिका की ओर से उठाए गए इस मामले पर समय रहते मुस्तैदी दिखाने पर अफसरों ने सराहना की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं पुलिस विभाग पिछले चार दिनों से मुस्तैद दिखा। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ समारोह के समापन पर दस हजार से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग हिस्सा लेते हैं।
यह हो रहे हैं कार्यक्रम
मारवाड़ समारोह के समापन का मुख्य कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व बुधवार सुबह आठ बजे से महिलाओं द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कस्बे के इच्छापूर्ण महादेव मन्दिर कबूतरा चौक से जैनमन्दिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी राजस्थानी वेशभूषा में भाग लिया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा के समापन के बाद मेहन्दी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कबड्डी, बॉलीबॉल, म्यूजिकल चेयर, चम्मच रेस, साफा बांधना, राजस्थान वेशभूषा में पुरुषों के लिए ओसियां श्री एवं महिलाओं के लिए ओसियां सुश्री आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Se7qzV
0 comments:
Post a Comment