वेट लिफ्टर एएसआई सांखला पदक के लिए आज होंगे रवाना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
मलेशिया के पेनांग में ७ सितम्बर से होने वाली एशियाई पैसिफिक मास्टर्स गेम्स की वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए वेट लिफ्टर व एएसआई मनोहर सिंह सांखला बुधवार शाम ट्रेन से दिल्ली रवाना होंगे। वे गुरुवार रात दस बजे हवाई मार्ग से मलेशिया के लिए उड़ान भरेंगे। उधर, राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार के बाद अनेक भामाशाहों ने वेट लिफ्टर की आर्थिक मदद की।
वेट लिफ्टर व जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में एएसआई मनोहर सिंह सांखला एशियाई पैसिफिक मास्टर्स गेम्स २०१८ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार शाम मण्डोर एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां से गुरुवार रात दस बजे मलेशिया की फ्लाइट है। पन्द्रह सितम्बर तक होने वाली प्रतियोगिता में उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है।
अनेक भामाशाहों ने की आर्थिक सहायता
पुलिस मुख्यालय ने एएसआई मनोहर सिंह को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति तो दी, लेकिन स्वयं के खर्चे पर। एेसे में सांखला के समक्ष आने-जाने व रहने के खर्चे का संकट खड़ा हो गया। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने गत ३० अगस्त को ‘एएसआई मनोहर सिंह मलेशिया में लहराएंगे तिरंगा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद लक्ष्मण सिंह, तारा सिंह सांखला, निर्मल गहलोत, महेन्द्र सिंह टाक व जैक एन जिल विद्यालय के निदेशक भरत पंचारिया ने २१-२१ हजार रुपए की मदद की। वहीं, जितेन्द्र सिंह पंवार ने ११ हजार व सावल सिंह सांखला ने पांच हजार रुपए की मदद की।

 

एक बार फिर भामाशाहों पर टिकी आस...
पुलिस मुख्यालय ने एएसआई मनोहर सिंह को एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में भाग लेने की अनुमति तो दे दी, लेकिन विभाग की तरफ से उन्हें यात्रा भत्ते के साथ ही कोई अन्य आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। उन्हें स्वयं के खर्चे पर मलेशिया जाना व आना होगा। एेसे में सांखला के समक्ष एक बार फिर आर्थिक संकट गहरा गया है। खेल के प्रति लगाव के चलते वे दिनरात अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन हवाई यात्रा व पेनांग में ठहरने व खाने का खर्चा भी उठाने की चिंता सताए जा रही है। उन्होंने बताया कि लंदन व अमरीका के लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराकर देश ही नहीं जोधपुर शहर व पुलिस का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।

इन स्पर्धाओं में लहरा चुके हैं तिरंगा
- वर्ष २०११ में लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के ओवरऑल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

- वर्ष २०१७ में अमरीका के लॉस एंजिलिस में आयोजित वल्र्ड पुलिस गेम्स में पुश/पुल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण व एक रजत पदक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSRJeQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment