बस चुनावों का इंतजार, प्रदेश की जनता चाहती है बदलाव : गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढऩे से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश की जनता सरकार को बदलना चाहती है। बस चुनावों का इंतजार है। गहलोत मंगलवार को फलोदी रोड फांटा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वसुन्धरा सरकार पर हमला बोलते हुए किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव भूलाकर संगठित होकर कांगे्रस को विजय बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मारवाड़ सहित प्रदेश में कम वर्षा होने से अकाल की छाया पडऩे लगी है। जबकि वसुन्धरा सरकार किसानों की चिंता करने के बजाय गौरव यात्रा निकाल कर जश्न में डूबी है। निप्र

सेतरावा के बावकान पर भी दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह
सेतरावा. बावकान तालाब चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्सुकता देखी गई। गहलोत का काफिला सेतरावा बावकान पहुंचा तो पूर्व शेरगढ़ प्रधान कल्याणसिंह राठौड़ व सरपंच गोपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में वहां मौजूद लोगों द्वारा गहलोत का स्वागत किया। निंस

फलोदी में लटियाल माता को लगाई धोक
फलोदी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलोदी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार सुबह लटियाल माता की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। गहलोत सुबह अखिल भारतीय विश्नोई महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष हीराराम विश्नोई के निवास पर पहुंचे।

५४ मील पर भी स्वागत
सेखाला. गहलोत का ५४ मील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ५४ मील पर पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़, पूर्व जिपस जबरसिंह रायसर, शेरगढ़ ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष श्रवणसिंह जोधा सहित कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं से अवगत करवाया।

देचू में बोले गहलोत, वसुधंरा ने किया सौतेला व्यवहार

देचू. प्रदेश की वसुन्धरा सरकार ने सता में आते ही मारवाड़ के साथ सौतेला व्यवहार किया। यह बात गहलोत ने जोधपुर जाते समय देचू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी तब हमने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन प्रारम्भ की लेकिन भाजपा सरकार आते ही उसको बंद करनी प्रारम्भ कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब गौरव यात्रा नहीं यह विदाई यात्रा प्रारम्भ हो गई हैं।
इस दौरान देचू समिति सरपंच संघ अध्यक्ष कानसिंह राठौड़ ने गहलोत से लोहावट विधानसभा से देचू निवासी अगरसिंह राठौड़ को स्थानीय प्रत्याशी बनाकर टिकट देने की मांग की। गौरतलब है कि लोहावट विधानसभा में दिनों-दिन बाहरी प्रत्याशी टिकट देने की दावेदारी कर रहे हैं। इसलिए स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठी। गहलोत ने भरोसा दिया कि पार्टी इस बार स्थानीय प्रत्याशी को ही टिकट देगी।

जोड़ में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

बाप.
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को बाप क्षेत्र के जोड़ गांव पहुंचे। वे सुबह साढ़े नौ बजे जोड़ स्थित पूर्व प्रधान महरूम हाजी नसरद्दीन के निवास पर पहुंचे। यहां हाजी के परिजनों से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके गहलोत ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में एकता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फलोदी विधानसभा से पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएं, उसे जिताकर विधानसभा में भेजना होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NMpn6b
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment