जोधपुर से अहमदाबाद-इंदौर के लिए विमान सेवा शुरूविमान सेवा शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

 

जोधपुर।

सूर्यनगरी शनिवार से हवाई मार्ग के जरिए गुजरात के अहमदाबाद और मध्यप्रदेश के इंदौर से सीधे जुड़ गई। जेट एयरवेज ने शनिवार से दोनों शहरों के बीच नई विमान सेवा शुरू की। अब जोधपुर से दिल्ली, मुम्बई, इंदौर व अहमदाबाद के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी हो गई है। जेट एयरवेज की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे अहमदाबाद से जोधपुर के लिए रवाना होकर 11.20 बजे जोधपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट के निदेशक जीएन खरे ने दीप प्रज्वलित करके एयरपोर्ट स्टाफ के साथ यात्रियों का स्वागत किया। वहीं जोधपुर से यह फ्लाइट दोपहर 12.15 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई, जो 1.55 पर इंदौर पहुंची। इंदौर जाने वाले पहले यात्री सुनिल अगस्ती को बड़ा बोर्डिंग कार्ड दिया। इस अवसर पर सभी यात्रियों को टॉफ ी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। यही फ्लाइट इंदौर से दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुई, जो शाम करीब पौने पांच बजे जोधपुर पहुंची। जोधपुर से शाम 5.10 बजे यह फ्लाइट अहमदाबाद के लिए रवाना हुई, जो शाम 6.40 बजे वहां पहुंची। यह एटीआर विमान है, जिसमें 72 सीटें हैं। इस हवाई यात्रा से अहमदाबाद व इंदौर जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

जेट एयरवेज की दिल्ली-जोधपुर एक ही फ्लाइटजोधपुर.

जेट एयरवेज ने शनिवार से दिल्ली से जोधपुर के बीच चलने वाले दो उड़ानों में एक उड़ान बंद कर दी। जेट एयरवेज ने शनिवार से उड़ान संख्या 9डब्ल्यू688 और 9डब्ल्यू689 को बंद कर नई उड़ान शुरू की है। जिसका नाम 9डब्ल्यू729 रखा गया है, जो बोइंग-737 विमान है। शनिवार को 170 सीटों वाला बोइंग-737 आया। यह उड़ान दोपहर 12.30 बजे जोधपुर पहुंची जो दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। कम्पनी ने यात्रियों की संख्या बढऩे व पर्यटन सीजन की दृष्टि से यह निर्णय किया है।

 

अहमदाबाद से जोधपुर : जेट एयरवेज की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे अहमदाबाद से जोधपुर के लिए रवाना होकर 11.20 बजे जोधपुर पहुंची।
जोधपुर से अहमदाबाद : जोधपुर से शाम 5.10 बजे यह फ्लाइट अहमदाबाद के लिए रवाना हुई, जो शाम 6.40 बजे वहां पहुंची।
जोधपुर से इंदौर : यह फ्लाइट जोधपुर से दोपहर 12.15 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई, जो 1.55 पर इंदौर पहुंची।
इंदौर से जोधपुर : इंदौर से दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुई, जो शाम करीब पौने पांच बजे जोधपुर पहुंची।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NDP20T
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment