जोधपुर. भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव जन्माष्टमी जोधपुर में 3 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। सूर्यनगरी के सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पं. ओमदत्त ने बताया कि वैष्णव भक्त उदित अष्टमी को ही जन्माष्टमी मनाते हैं, इसलिए वैष्णवमार्गीय जन्माष्टमी महोत्सव 3 सितम्बर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्र्मात (शिवमत) और वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायियों के नियम जन्माष्टमी व्रत में अलग अलग है। स्र्मात लोग अद्र्धरात्रि में अष्टमी के दिन यह व्रत करते हंै, लेकिन वैष्णव लोग नवमी विद्धा अष्टमी में ही उपवास, पूजन, अभिषेक करते हैं। वैष्णववास्तु में कहा गया है कि ‘अद्र्धरात्रि व्यापनिमपि रोहिणीयुतामापि सप्तमी विद्धा परिव्यज्य,नवमी युतैव ग्राह्या ’ । वैष्णव जन्माष्टमी पर्व अष्टमी को नवमीयुक्ता में ही करते हंै। इसी मत के अंतर्गत मथुरा, वृंदावन, द्वारिका सहित जोधपुर के सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों में सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। शिवमत (स्र्मात) अनुयायी रविवार को जन्माष्टमी मनाएंगे।
यहां होंगे जन्माष्टमी के विशेष आयोजन
जूनी धान मंडी गंगश्यामजी मंदिर, बालकृष्ण लाल मंदिर, शास्त्रीनगर सी सेक्टर कृष्ण मंदिर, सरदारपुरा रानीजी का मंदिर, रातानाडा कृष्ण मंदिर, गीता भवन, सिवांचीगेट-द्वारकाधीश मंदिर में ऋतुपुष्पों का शृंगार एवं संकीर्तन किया जाएगा। पुष्टीमार्गीय परम्परा के मंदिरों में ढोल-थाली व शंख ध्वनि के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कटला बाजार स्थित कुंज बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के जन्म प्रसंग की झांकी होगी। महादेव ग्रुप सेवा समिति की ओर से 3 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उम्मेद उद्यान स्थित शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यादव समाज जोधपुर की ओर से जन्माष्टमी पर्व 3 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने बताया कि बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रात 10 बजे कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जोधपुर के विभिन्न अखाड़े एवं संस्थाएं शामिल होंगी। रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। आर्यवीर दल की ओर 3 सितम्बर को आर्य समाज मंडोर प्रांगण में वैदिक यज्ञ एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। इस्कॉन भी कल मनाएगा जन्माष्टमी जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ‘इस्कॉन’ जोधपुर की ओर से सालावास रोड पर तनावड़ा फांटा रुक्मनारायण नगर स्थित श्रीराधा गोविन्द मंदिर में 3 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन जोधपुर प्रमुख सुन्दरलाल प्रभु ने प्रेसवार्ता में बताया कि शाम 5 से रात 12 बजे तक मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर को भजन गायन, नृत्य, गीता श्लोक प्रतियोगिता होगी। सोमवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 40 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। समन्वयक डॉ. अरविन्द सोलंकी ने बताया कि सोमवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताएं और शाम 7 बजे आरती व मध्यरात्रि छप्पन भोग का आयोजन होगा। दईजर लाछा बासनी स्थित संवित् धाम में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मन्दिर का पाटोत्सव 3 सितम्बर को मनाया जाएगा। नागौरी गेट के बाहर, दामोदर कॉलोनी में स्थित श्रीराममोहल्ला रामद्वारा में कृष्णजन्माष्ठमी महोत्सव 3 सितम्बर को मनाया जाएगा। खेड़ापा पीठाचार्य पुरुषोत्तमदास व संत गोविन्दराम शास्त्री के सानिध्य में रात्रि 8 बजे से जन्माष्ठमी महोत्सव मनाया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wALjKV
0 comments:
Post a Comment