भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 16 को जोधपुर आएंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के प्रवास पर 16 सितम्बर को जोधपुर आएंगे। वे यहां यहां भाजपा के संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को अभी से शाह की यात्रा की तैयारियों में जुटने को कहा है।
एक दिन के प्रवास पर शनिवार दोपहर जोधपुर पहुंचे खन्ना ने लघु उद्योग भारतीय भवन में भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी की वृहद् बैठक में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ जोरशोर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है और हम दुबारा राजस्थान में सत्ता में आएंगे। राजस्थान फि र से जीत गए तो एक बार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का प्रयास कर रहा है। बैठक में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, बीज निगम अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, महापौर घनश्याम ओझा, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, पाली जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा सहित व अन्य पदाधिकारियों ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में जिला पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजकों, मण्डल और मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी।

इससे पूर्व खन्ना वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन मेघवाल और दामोदर बंग, पूर्व मंत्री बिरदमल सिंघवी से मिलने उनके निवास पर गए।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि श्री अमित शाह के जोधपुर प्रवास की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और केन्द्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा ने संगठन की रीति से अवगत कराया। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने संचालन किया। बैठक में कानकोर की निदेशक वनिता सेठ, जगत नारायण जोशी, उपाध्यक्ष ब्रहमसिंह चौहान, संगीता सोलंकी, ओमप्रकाष दैय्या, अतुल भंसाली, नाथूसिंह राठौड़, जिला मंत्री विमला गहलोत, संगीता सोतवाल, मनीष शर्मा, विजय राजौरिया, सुनीलदत्त शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNpoFg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment