'आक्रामक' हुए गहलोत, बोले- 'मुझसे बड़ा जादूगर तो शाह का बेटा, जोधपुर आने से डरती हैं CM राजे'

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कभी जोधपुर नहीं आतीं, उन्हें डर सताता है की कहीं मैं सामने ना मिल जाऊं। रविवार को जोधपुर में कांग्रेस सर्राफा बाजार ब्लॉक की ओर से आयोजित चुनावी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने सरकार और सीएम राजे पर जमकर निशाना साधा।

 

गहलोत ने सीएम राजे पर जोधपुर की उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक पांच साल में सिर्फ मुंह दिखाई के लिए वह जोधपुर आई है। जोधपुर से बैर इसलिए है कि यहां मेरा विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। लेकिन मैं तो यहां रहता नहीं। फिर भी उन्हें लगता है कि जोधपुर आएंगी तो सामने मैं न दिख जाऊं।

 

मुझसे बड़ा जादूगर शाह का बेटा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर 50 हजार रुपए से 80 करोड़ की कंपनी तीन दिन में बनाने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि जादूगर तो मैं हूं। यह तो मुझसे भी बड़ा जादूगर निकल गया। छोटा मोटा जादू जानता हूं, लेकिन इतना बड़ा नहीं। घमंड के कारण पक्ष-विपक्ष में मेल-मिलाप नहीं भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में कांग्रेस के कई लोग उनसे मिलते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री राजे का घमंड है कि वह कांग्रेस वालों से किसी प्रकार से मेल-मिलाप नहीं रखती। उन्होंने कहा कि वह सर्किट हाउस में तक नहीं रुकती। उन्हें एेसे भवनों में नींद आती है और हमें महलों में नींद नहीं आती।

 

गहलोत ने इस बार ज्यादा आक्रामक और चुनावी माहौल के अनुरूप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार को घेरा। सभा हॉल तब नारों से गूंज पड़ा जब उन्होंने कहा कि ‘अभी चुनाव में लग जाओ, मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसकी चिंता छोड़ दो। आपका एक अनुभवी सिपाही दिल्ली में बैठा है और मौका लगते ही सारी कसर पूरी कर दूंगा।’


गहलोत ने यह बात भी स्पष्ट कर दी कि मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया क्या है, इसे वह जानते हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया देखी है, मुझे सब पता है। इस पर लोगों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को विदाई गौरव यात्रा नाम दिया। साथ ही कहा कि इसके बाद वह प्रदेश में कहीं नजर नहीं आएगी।

 

उन्होंने अपने कार्यकाल के रिफाइनरी, मेट्रो व कई फ्लाइओवर के काम रोकने के आरोप भी लगाए। मॉब लिचिंग भी भाजपा सरकार की विफलता बताया और बेरोजगारी के कारण यह घटनाएं होने के राजे के बयान की निंदा की। भाजपा वालों को दूध की कड़ाई से निकाल रहे है मोदी कांग्रेस समर्थित लोगों पर पड़ रहे सीबीआई छापे पड़ रहे हैं। लेकिन भाजपा के लोग सब दूध से धुले हैं। मोदी ने एक कड़ाव लगाया है और सब को उसमें से धोकर निकाल रहे हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mm6Blm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment