गैंगस्टर खरताराम के सिर में मिले कारतूस के टुकड़े, हंगामे के 50 घंटे बाद उठाया परिजनों ने शव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/पाली. जिले के नाना थाना क्षेत्र के भीमाणा तणी के निकट पुलिस मुठभेड़ के दौरान डोडा पोस्त तस्कर बाड़मेर के माडपुरा निवासी खरताराम जाट द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला 50 घंटे बाद रविवार को शांत हो गया। मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच करवानेए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टमए इसकी वीडियोग्राफी करवाने व नाना एसएचओ पर दुव्र्यवहार के आरोप की जांच करवाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठा लिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के सिर से कारतूस के टुकड़े मिले हैं। इन्हें सील कर जांच के लिए भेजा गया है। न्यायिक जांच बाली एसडीएम डॉ भास्कर विश्नोई कर रहे हैं।

 

पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के अनुसार तस्कर खरताराम द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़़े हुए थे। शनिवार को दो बार वार्ता हुईए लेकिन बात नहीं बनी। रविवार सुबह परिजनों व समाज के लोगों ने जाट छात्रावास में बैठक की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व परिजन मौका देखने नाना थाने गए थे। तब नाना एसएचओ करणीदान ने उनसे दुव्र्यवहार किया। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। कलक्टर ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी डॉ. विश्नोई को नियुक्त किया गया है।

पुलिस व परिजनों के बीच सहमति के बाद बांगड़ अस्पताल में दोपहर दो बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। शव लेकर परिजन रवाना हो गए। इस दौरान जाट छात्रावास व मोर्चरी के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। उधर, जब्त जीप से डोडा-पोस्त के 58 बोरे भरे मिले। जिसमें 11.85 क्विंटल डोडा पोस्त निकला था। रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी भजनलाल से पूछताछ जारी है। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद दोनों गाडिय़ां चोरी की है या नहीं, इस बारे में पता किया जा रहा है।

रात भर पुलिस का पहरा


इधर, शनिवार रातभर जाट छात्रावास के बाहर पुलिस का पहरा रहा। हॉस्टल पर पहुंचने वाली हर गाड़ी पर पुलिस की नजर रही। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को खरताराम व भजनलाल सहित चार जने दो गाडिय़ां लेकर एमपी से आ रहे थे। एक गाड़ी में डोडा-पोस्त की खेप भरी हुई थी। पुलिस को भनक लगने पर नाकाबंदी करवाई। इस बीच आरोपी फायरिंग कर भाग गए थे। रास्ते में उनकी गाडिय़ां पंक्चर हो गई। पुलिस ने भजनलाल को गिरफ्तार कर दो गाडिय़ां जब्त की थी। जबकि खरताराम पुलिस से घिर चुका था। इस दौरान खरताराम ने अपने देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

इन्होंने कहा...

पोस्टमार्टम में मृतक के सिर में कारतूस के टुकड़े मिले हैं। इन्हें सील कर जांच के लिए भेजा गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।


- डॉ भास्कर विश्नोई, बाली एसडीएम व जांच अधिकारी, पाली



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OMCUvy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment