Jodhpur: एक ही साल में अर्श से फर्श पर पहुंचा सहकारी भण्डार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार एक वर्ष में अर्श से फर्श पर पहुंच गया। पिछले साल भण्डार 4 करोड़ रुपए से अधिक का लाभांश अर्जित कर प्रदेश में शीर्ष पर रहा था। इस वर्ष भण्डार का मुनाफा 4 लाख रुपए से भी कम रहा। सहकारिता विभाग ने भण्डार को असंतोषप्रद श्रेणी में डालकर अतिरिक्त रजिस्ट्रार को महाप्रबंधक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए हैं। कोढ़ में खाज यह है कि भण्डार ने 30 लाख रुपए का एडवांस इनकम टैक्स भी भर दिया जिसके ब्याज से भण्डार का घाटा और बढ़ जाएगा।

जोधपुर सहकारी भण्डार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 120 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए 4 करोड़ 20 लाख रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त किया था। इस पर विभाग ने सिरोही के साथ जोधपुर भण्डार को उत्तम श्रेणी का घोषित किया था। लेकिन अप्रेल 2017 में भण्डार के महाप्रबंधक मधुसूदन शर्मा एक फार्मासिस्ट से 5.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भण्डार का ग्राफ नीचे आने लगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में भण्डार ने महज 55.90 फीसदी लक्ष्य अर्जित किया। हालांकि तब भी भण्डार में मुनाफा हुआ है लेकिन आधे लक्ष्य प्राप्त होने से इसे निम्नतम श्रेणी में डाल दिया गया। एक ही साल में भण्डार से टॉपर से फेल होने से सहकारी विभाग के अफसर भी अचंभित हैं।

टॉपर से फेल होने का सफर
- वित्तीय वर्ष 2016-17

लक्ष्य------नियंत्रित------मेडिकल------उपभोक्ता ------कुल योग
590------3600 ------2275------6465 (राशि लाख में)

प्राप्ति------72 ------114------ 119------ 116 (प्रतिशत में )

- वित्तीय वर्ष 2017-18

लक्ष्य------नियंत्रित------मेडिकल------उपभोक्ता ------कुल योग
50------4733 ------3120------7903 (राशि लाख में)

प्राप्ति------34 ------57------ 53.60------ 55.90 (प्रतिशत में )

 

एसीबी और जीएसटी है कारण

अप्रेल 2017 में भण्डार में एसीबी की कार्यवाही के कारण व्यापार कुछ दिनों तक ठप रहा। इसके बाद जीएसटी लागू होने के कारण भी कई दिनों तक व्यवसाय नहीं हुआ। फिर भी हम मुनाफे में रहे।
रामसुख चौधरी, महाप्रबंधक, जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार

स्पष्टीकरण मांगेंगे

इस संबंध में भण्डार प्रबंधन से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सोहनलाल लखानी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, जोधपुर खण्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lSy1DC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment